Balrampur News: प्राचीन बजरंगबली-काली मंदिर के विस्तार के लिए अनुदान की मांग
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर तहसील के ग्राम नगई स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने बजरंगबली एवं माता काली मंदिर के जीर्णोद्धार और विस्तार के लिए ग्रामीणों ने सीएम योगी से आर्थिक अनुदान की मांग की है। इस संबंध में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शारदा देवी रोहिणी और ग्रामवासियों की ओर से विधायक कैलाश नाथ शुक्ल के माध्यम से मांग पत्र भेजा गया है। भेजे गए मांग पत्र में बताया गया है कि मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। वर्ष में दो बार मेले और विशाल भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंदिर का आकार छोटा होने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ में असुविधा होती है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 80 साल पुराने मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा भवन निर्माण का विरोध ग्रामीणों ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.