Balrampur News: प्रस्ताव पास, फिर भी नहीं लगे बिजली के पोल, अंधेरे में केजीएन कॉलोनी
बलरामपुर, अगस्त 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के केन यूनियन वार्ड-13 स्थित केजीएन कॉलोनी में बिजली के खंभे लगाने का प्रस्ताव वर्षों पहले पास हो चुका है। बावजूद इसके आज तक इस कॉलोनी में एक भी पोल नहीं लग सका है। इससे स्थानीय लोगों में जिम्मेदार विभागों के प्रति भारी नाराजगी व्याप्त है। मजबूरीवश लोग बांस बल्ली के सहारे घरों तक कनेक्शन लेने को मजबूर हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। तुलसीपुर के केन यूनियन वार्ड-13 स्थित केजीएन कॉलोनी में बिजली के खंभे लगाने का प्रस्ताव कई वर्ष पहले ही पास होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रस्ताव पास होने के बावजूद आज तक इस कॉलोनी में एक भी बिजली पोल नहीं लगाया गया। जिसके चलते लोगों को मजबूरी में बांस बल्ली के सहारे घरों तक कनेक्शन लेना पड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.