Balrampur News: प्रशासन की कराई मेढ़बंदी तोड़कर खेत में जबरन रोपा धान, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी
बलरामपुर, अगस्त 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। प्रशासन की ओर से राजस्व विवाद के निस्तारण के लिए कराई गई मेढ़बंदी को तोड़कर दूसरे पक्ष की जमीन पर जबरन धान की रोपाई करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौहत्तर खुर्द की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम चौहत्तर खुर्द निवासी छिटाई पुत्र दयाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी कृषि भूमि गाटा संख्या 128/0.5910 हेक्टेयर का सीमांकन उपजिलाधिकारी तुलसीपुर के आदेश पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 24 के अंतर्गत कराया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने 18 फरवरी 2026 को पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया था तथा पत्थर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.