बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के आदेश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बलरामपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर कार्यरत प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने शुक्रवार को डायट प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। अब तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर का प्रभार जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के पास था। प्रभास कुंवर श्रीवास्तव की पदोन्नति पीईएस संवर्ग में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर होने के बाद अक्टूबर 2026 से उनकी तैनाती डायट बलरामपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर हुई थी। इससे पहले वह हरदोई जनपद में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण करने पर संस्थान के प्रवक्ताओं, खंड शिक्षा अधिकारियों व समस्त कर्मचारियों ने उनका स...