Balrampur News: प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
बलरामपुर, अगस्त 27 -- Balrampur News: तुलसीपुर। रामविलास अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर तुलसीपुर में संकुल खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख राम खेलावन यादव ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य शशांक त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी खेलों के नियमों का पालन करते हुए निरंतर अभ्यास करें और अखिल भारतीय स्तर तक जीत का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.