Balrampur News: प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार से दूर रहेंगे केमिस्ट, ली शपथ
बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने और दवा व्यापारियों व पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर तुलसीपुर थाना परिसर में बैठक की गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के आह्वान पर आयोजित बैठक में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में दवा व्यापारी शामिल हुए। प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों को प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री से पूरी तरह दूर रहने की शपथ दिलाई। व्यापारियों ने संकल्प लिया कि न तो प्रतिबंधित दवाएं खरीदेंगे और न ही बेचेंगे। दुकान पर ऐसी दवा मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे नष्ट करने की बात भी कही गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि वैध और ईमानदारी से कारोबार करने वाले व्यापारियों को पुलिस की ओर से अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.