Balrampur News: प्रक्रिया को ऑनलाइन और समयबद्ध करने की तैयारी
बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगरवासियों के लिए राहत की खबर है। नगर क्षेत्र में संपत्तियों के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया को अब ऑनलाइन व समयबद्ध किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। अब आवेदन के बाद अधिकतम 45 दिन के अंदर दाखिल-खारिज प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस नई व्यवस्था लागू होने के बाद संपत्ति मालिकों को दाखिल-खारिज के लिए बार-बार नगर पालिका कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि नगरवासियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की दिशा में काम किया जा रहा है। आवेदन ऑनलाइन किए जाने के साथ ही प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का प्रयास रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.