Balrampur News: प्रकरणों के निस्तारण में आई तेजी, 714 लंबित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी
बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आमजन को सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए तहसील प्रशासन ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाई है। एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता ने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता पर लेते हुए उनकी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद तहसील में पहले से लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के कुल 714 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए प्रमाण पत्र जारी किए गए। लंबे समय से प्रमाण पत्र के लिए इंतजार कर रहे लोगों को इससे राहत मिली है। एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े आवेदनों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.