बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: जरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के रामपुर रेंज की ओर से प्राथमिक विद्यालय रमवापुर थारू में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेंजर भोला सिंह, डिप्टी रेंजर बजरंगी प्रसाद, वनरक्षक अखिलेश शर्मा, हरदिन अहिरवार, मनीष कुशवाहा, चौकीदार धनीराम व बिपत ने प्रधानाध्यापक अभिषेक मिश्रा और प्रशासक बाबूजान के साथ विद्यालय परिसर में जामुन, आंवला व आम के पौधे लगाए। वनकर्मियों ने पौधों के संरक्षण के लिए शिक्षकों व ग्रामीणों से सहयोग का आग्रह किया। प्रधानाध्यापक अभिषेक मिश्रा ने कहा कि लगाया गया यह पौधा आने वाले समय में उनकी पहचान बनेगा। वहीं तुलसीपुर रेंज के ग्राम नेवलगढ़ में रेंजर अमरजीत प्रसाद और वन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को वन एवं वन्यजीवों से सुरक्षित रहने के उपाय बताए। उन्होंने लोगों से घरों क...