Balrampur News: पोस्टर बनाकर बच्चों ने दिया नदी संरक्षण का संदेश
बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में गंगा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नमामि गंगे, नदी संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण विषय पर चित्रकला, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर और चित्रों के माध्यम से नदियों को स्वच्छ रखने तथा जल प्रदूषण रोकने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापिका सीमा जायसवाल और शिक्षिका रेशू पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मनीष अरुण प्रथम, संगम और संजीत द्वितीय व मनजीत और रजनी तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में सुनैना ने प्रथम, जयंत ने द्वितीय और आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: नदी संरक्षण का संदेश देने को छात्राओं ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.