Balrampur News: पोखरे में मिला मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का शव
बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड संख्या-15 निवासी 32 वर्षीय अशफाक पुत्र शमशाद सोनी का शव रविवार रात करीब नौ बजे गयाप्रसाद पोखरे में मिला है। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने युवक को पोखरे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर पंचायत सदस्य विवेक मोदनवाल ने बताया कि अशफाक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। रविवार शाम करीब पांच से छह बजे के बीच वह घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान श्रीराम जानकी मंदिर के पीछे स्थित गयाप्रसाद पोखरे के किनारे उसकी चप्पल दिखाई दी। आशंका होने पर गोताखोरों को बुलाया गया। काफी तलाश के बाद पोखरे से उसका शव बरामद हुआ। बताया गया कि परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.