बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने थाना गौरा चौराहा पुलिस के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में निकले पैदल गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच भी की गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गौरा चौराहे पर पुलिस ने गश्त की, व्यापारियों से किया संवाद स...