बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में बिना पंजीकरण संचालित स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को सादुल्लाह नगर स्थित मैक्स प्लस पैथोलॉजी सेंटर पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया। जांच में केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित होना पाया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित केंद्र के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटरों के संचालकों में खलबली मच गई है। जिलाधिकारी के आदेश और मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को मैक्स प्लस पैथोलॉजी सेंटर की जांच की। इस दौरान केंद्र के पंजीकरण से संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की गई। जांच में आवश्यक पंजीकरण नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नियमानुसार कार...