बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पैतृक संपत्ति में हिस्से की मांग को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। महराजगंज तराई कस्बे में संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों को घायल कर दिया। हमले में सोनू सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर बढ़ा विवाद मोनू सिंह पुत्र रवि प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके बाबा देवबक्श सिंह के तीन पुत्र हैं। आरोप ह...