Balrampur News: पैतृक जमीन पर कब्जे के विरोध में बुजुर्ग को पीटा,चार पर केस
बलरामपुर, अक्टूबर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन पर कब्जे के विवाद में एक बुजुर्ग की पिटाई का मामला सामने आया है। ग्राम मुड़िला के मजरे मनकोरा निवासी रामपारस ने थाने में तहरीर देकर रामअचरज, लवकुश, गोविंद व रामअचरज की पत्नी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक रामपारस और उनके भाई के बीच वर्ष 1994 में पैतृक भूमि का बंटवारा हुआ था। दोनों भाई अपने-अपने हिस्से की जमीन पर रह रहे हैं। आरोप है कि दो अक्तूबर की रात करीब नौ बजे रामअचरज ने रामपारस के हिस्से की जमीन पर जानवरों का नाद रखकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पैतृक जमीन पर कब्जे के विरोध में बुजुर्ग को पीटा,चार पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.