Balrampur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, घर में मचा कोहराम
बलरामपुर, अगस्त 5 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह आम के पेड़ से एक वृद्ध का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। घटना मथुरा चौकी क्षेत्र के शिवानगर के मजरा गंगापुर की है। लोगों ने बताया कि गंगापुर निवासी 70 वर्षीय रामसागर आर्य का शव बीरपुर गांव के पास स्थित एक आम के पेड़ की डाल से लटका मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि रामसागर आर्य अपने छोटे बेटे ननके आर्य के साथ श्रावस्ती जनपद के लालपुर क्षेत्र में रहते थे। मंगलवार रात वह गंगापुर स्थित बड़े बेटे जगराम आर्य के घर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह उनका शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.