Balrampur News: पेट्रोल कम डालने के विवाद में मौलाना से मारपीट, तीन गिरफ्तार
बलरामपुर, अगस्त 11 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। मटेहना पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया और अन्य इंटरनेट साइटों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। सड़वा गुलहरिया निवासी मौलाना अकबाल अहमद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सुबह अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए मटेहना पेट्रोल पंप पर गए थे। उनका आरोप है कि कर्मचारी ने उनकी मोटरसाइकिल में निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल डाला। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट करने के साथ अभद्रता भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.