Balrampur News: पूर्व मंडल अध्यक्ष का हाल जानने सीएचसी पहुंचे विधायक
बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: तुलसीपुर। लालनगर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महंत राम गुप्ता के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी लेकर बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए प्रभु श्रीराम व मां पाटेश्वरी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री विष्णुदेव गुप्ता, तुलसीपुर मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे। सभी नेताओं ने महंत राम गुप्ता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार का हौसला बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.