Balrampur News: पूर्व प्रधान रामफेर यादव के निधन से क्षेत्र में शोक
बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: गैसड़ी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल व ग्राम मटेहना के पूर्व प्रधान रामफेर यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय तक ग्राम प्रधान रहे और समाजसेवा व मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में सम्मानित थे। विधायक राकेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी और समाज की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.