बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर अब रैंकिंग में भी दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन में पिछड़ने वाले बलरामपुर जिले ने महज एक महीने में ही प्रदेश स्तर पर लंबी छलांग लगाई है। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की सितंबर 2026 की रैंकिंग में जनपद ने प्रदेश के 75 जिलों में पांचवां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि अगस्त महीने में जिला 55वें पायदान पर था। एक महीने के भीतर 50 स्थानों का सुधार स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की सितंबर माह की रिपोर्ट के अनुसार बलरामपुर जनपद को 0.65 का कम्पोजिट स्कोर प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: लाभार्थियों को भुगतान करने में...