Balrampur News: पुल से कूदकर जान देने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया
बलरामपुर, सितम्बर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक मनमुटाव के बाद घर से निकली करीब 35 वर्षीय महिला मंगलवार को तिन्हिवा घाट पुल के पास आत्महत्या का प्रयास करने पहुंच गई। सूचना मिलते ही सादुल्लाहनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सूझबूझ दिखाते हुए महिला को समझाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस के अनुसार आठ सितंबर को सूचना मिली कि तिन्हिवा घाट पुल के पास एक महिला पुल से कूदकर जान देने का प्रयास कर रही है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की भी जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सादुल्लानगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने पहले महिला से बातचीत कर उसे शांत कराया और सुरक्षित रूप से थाने ले आई। थाने में पूछताछ के दौरान महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.