Balrampur News: पुलिस ने भटके चार वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलाया
बलरामपुर, अक्टूबर 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में घर से भटककर पहुंचे चार वर्षीय बच्चे को यूपी-112 की पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ से उसके परिजनों से मिला दिया। मंगलवार को पीलीभीत चुटकी रोड के पास बच्चा काफी देर से रोते हुए घूम रहा था। वह अपना नाम-पता व घर का ठिकाना नहीं बता पा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर को अभय श्रीवास्तव ने यूपी-112 पर सूचना दी कि पीलीभीत चुटकी रोड के पास करीब चार साल का बच्चा अकेले रो रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी-8411 की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ कर बच्चे के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया। काफी देर की जानकारी जुटाने के बाद एक महिला ने बच्चे को पहचान लिया और उसके गांव के बारे में बताया। इसके बाद पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.