बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर। महराजगंज तराई थाने की पुलिस ने रविवार को ग्राम हरिहरनगर से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिहरनगर निवासी बवई पुत्र मो. नसीर और अशफाक पुत्र शब्बीर के रूप में हुई। बवई के खिलाफ चोरी और वन अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है, जबकि अशफाक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, दुर्घटना में चोट पहुंचाने ...