बलरामपुर, जुलाई 21 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। भू-जल संरक्षण सप्ताह के तहत मंगलवार को जनपद पुलिस ने जल संरक्षण व संवर्धन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल शक्ति अभियान 'कैच द रेन' के उद्देश्य व महत्व की जानकारी देते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भू-जल संरक्षण सप्ताह का उद्देश्य लोगों में जल संचयन, संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लगातार गिरते भू-जल स्तर को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करना है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) अपनाने के लिए प्रेरित करने, जल का मितव्ययी एवं जिम्...