बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसियार के विद्यार्थियों ने नवाचार के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के डिजाइन फॉर चेंज (डीएफसी) कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडल का चयन 'आई कैन अर्थशॉट चैलेंज' के राष्ट्रीय स्तर के 15 फाइनलिस्ट में हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने गांव में स्थित पुराने और अनुपयोगी कुएं की समस्या को पहचाना। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से कुएं की सफाई कर उसे वर्षा जल संचयन के लिए उपयोगी बनाने की पहल की। कुएं की सुरक्षा और उपयोगिता बढ़ाने के लिए बांस एवं प्लाईवुड से कम लागत वाला ढक्कन तैयार करने का प्रयास किया। इस पहल के माध्यम से बच्चों ने जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सहभागि...