बलरामपुर, जुलाई 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगदेवा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव के ही तीन सगे भाइयों ने खेत देखने गए युवक को घेरकर ईंट-पत्थरों से बेरहमी से मारपीट की और मरणासन्न हालत में पास के नाले में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम जगदेवा निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनका 32 वर्षीय भाई रिंकू 16 जुलाई की शाम करीब पांच बजे खेत देखने गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही अनिल, गणेश व कृष्णा, पुत्रगण दूधे शर्मा ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घेर लिया। तीनों ने ईंट और पत्थरों से ...