Balrampur News: पुरानी रंजिश में मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज
बलरामपुर, सितम्बर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के गरीबनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता आरती देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही छीठीराम, उनकी पत्नी झिनका और बेटी राधा देवी से उनका काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 23 सितंबर की शाम करीब सात बजे तीनों उनके घर के सामने पहुंचे और उनकी 15 वर्षीय बेटी खुशी के साथ मारपीट करने लगे। बेटी को बचाने पहुंचीं आरती देवी के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.