बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के मुसाफिर पुरवा (गौरामाफी) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने एकराय होकर घर पर हमला किया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मुसाफिर पुरवा निवासी राम बरन पुत्र राम पति गौतम ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही धनराज पुत्र परशुराम बरई, शिवकुमार पुत्र धनराज बरई, पुजारी पुत्र परशुराम बरई व दिनेश पुत्र पुजारी बरई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर विवाद किया। आरोप है कि वि...