Balrampur News: पुरानी रंजिश में चाय की दुकान पर मारपीट, दो सगे भाइयों पर केस
बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम धुसाह में पुरानी रंजिश को लेकर चाय की दुकान पर एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम धुसाह निवासी मनीष कुमार यादव पुत्र राधेश्याम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे वह गांव में हरि की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी पंकज यादव और दुर्गेश यादव पुत्रगण ननके वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों भाइयों ने मनीष के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मनीष के बाएं हाथ में चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.