बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता।बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अधीनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एक ही परिवार के तीन लोगों ने उनके घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज की, विरोध करने पर महिला का गला पकड़कर धक्का दे दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधीनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र गुलारे सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के ही संतोष सोनी पुत्र कन्हैयालाल सोनी, पुष्पा सोनी और श्रेया सोनी उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने पुरानी रंजिश के चलते उनकी पत्नी, मां और बहन को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू क...