Balrampur News: पुरानी जमीनी रंजिश में घर में घुसकर महिला समेत तीन को पीटा
बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के वाहिदनगर गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोग घर में जबरन घुस आए और महिला के साथ मारपीट की। इस दौरान उसका मंगलसूत्र टूटकर गिर गया। बचाव के लिए पहुंचे पति और बेटी को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहिदनगर निवासी आरती देवी पत्नी हेमंत ने कोतवाली देहात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्तूबर की शाम करीब छह बजे गांव के ही पिन्टू मिश्रा, कुमारी देवी, माया देवी, लक्ष्मी और अर्पणा उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि पुरानी जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.