Balrampur News: पिलर से पहले सर्विस लेन का निर्माण शुरू, जल्द रफ्तार पकड़ेगा आरओबी का काम
बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बहराइच मार्ग पर झारखंडी मंदिर के पास प्रस्तावित रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) निर्माण की कवायद अब जमीन पर दिखाई देने लगी है। पिलर निर्माण शुरू होने से पहले कार्यदायी संस्था ने निर्माण स्थल पर सर्विस लेन तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पटरियों के आसपास की जमीन को समतल किया जा रहा है। सर्विस लेन तैयार होने के बाद आरओबी के निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। निर्माण के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। करीब 292.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आरओबी बलरामपुर के साथ ही श्रावस्ती और बहराइच की ओर आवागमन करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। 1.21 किलोमीटर लंबे दो लेन के इस ओवरब्रिज में कुल 35 पिलर बनाए जाएंगे। परियोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.