Balrampur News: पिपरहवा विशुनपुर में बिजली संकट जूझ रहे ग्रामीण
बलरामपुर, नवम्बर 2 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर के अंतर्गत हरैया रोड स्थित ग्राम पंचायत पिपरहवा विशुनपुर में बिजली व्यवस्था बदहाल है। ग्रामीणों को प्रतिदिन महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अनियमित आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार गांवों में 12 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान है, लेकिन यहां पर नियमों का पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीण राम किशन, बड़कऊ और मनीष समेत अन्य लोगों ने बताया कि गांव में लगा कम क्षमता का ट्रांसफार्मर आए दिन ओवरलोड होकर जल जाता है। इसके अलावा जर्जर बिजली के तार टूटने से भी आपूर्ति बाधित रहती है। ट्रांसफार्मर खराब होने पर कई-कई दिनों तक गांव अंधेरे में डूबा रहता है। बिजली स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.