Balrampur News: पिता की डांट से नाराज बेटे ने लोहे की रॉड से किया हमला
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिस बेटे को पिता ने बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसकी हर जरूरत पूरी करने के लिए दिन-रात मेहनत की, उसी बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के सहदेइया गांव में पिता की डांट से नाराज बड़े बेटे ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गोंडा के एक निजी अस्पताल में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिवार के लिए यह घटना किसी गहरे सदमे से कम नहीं है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक सहदेइया निवासी हरिराम गुप्त ने बीते दिन किसी बात पर अपने बड़े बेटे सुग्रीव को डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर दोपहर करीब 1:30 बजे सुग्रीव ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से पिता पर हमला कर दिया। हमले में हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.