Balrampur News: पिकअप पलटने से सिद्धार्थनगर के अधेड़ की मौत, सात घायल
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के पिपरा में गुरुवार रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सिद्धार्थनगर निवासी 55 वर्षीय पितरे की मौत हो गई। वहीं, सात अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की हालत ठीक है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के परिजनों को भी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे पिकअप सिद्धार्थनगर से बलरामपुर की ओर आ रही थी। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अचानक पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.