Balrampur News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा
बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के मदरहवा (मौजा धामाचौरी) गांव में गाली-गलौज के विरोध को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक ही परिवार के चार लोगों ने मिलकर युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शेषराम यादव पुत्र छोटेलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की सुबह करीब सात बजे गांव के ही सत्यराम यादव उसकी मां को कथित तौर पर गाली दे रहे थे। शेषराम ने इसका विरोध करते हुए गाली देने से मना किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर सत्यराम यादव आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ गया। पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद सत्यराम यादव, उनकी पत्नी शान्ती देवी, पुत्र मनीष यादव और पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.