बलरामपुर, सितम्बर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के विजयनगर गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति पर पत्नी के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में महिला के शरीर और हाथ में चोटें आईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजयनगर निवासी अमीना पत्नी सुबराती अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे घरेलू बात को लेकर पति से विवाद हो गया। आरोप है कि सुबराती अंसारी पुत्र चिनगूद अंसारी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में उनके शरीर और हाथ पर चोटें आईं।पीड़िता के मुताबिक, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद पति ने उन्हें जान से मार...