बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नचौरा में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी कई दिनों से बंद पड़ी है। टंकी से पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी बंद होने की शिकायत कई बार संबंधित जेई से की गई। इस पर अवर अभियंता द्वारा मोटर खराब होने के कारण टंकी बंद होना बताया। हालांकि मोटर कब तक ठीक होगा और पानी की आपूर्ति कब शुरू होगी, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर पानी टंकी का निर्माण कराया, लेकिन सप्लाई शुरू होने के कुछ समय बाद ही वह बंद हो गई। इससे योजना की उपयोगिता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठ...