Balrampur News: पाइप लाइन लीकेज के कारण जलापूर्ति बाधित
बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: महराजगंज तराई। कस्बे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी पेयजल योजना लोगों की सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गई है। कई स्थानों पर पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन घरों में टोटियां नहीं लगाई गईं, जिससे जलापूर्ति शुरू होते ही पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। वहीं जगह-जगह पाइपलाइन में लीकेज होने से गंदा पानी आने और पानी की बर्बादी की शिकायत भी सामने आ रही है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है, तो दूसरी ओर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद सोनी ने बताया कि मानकविहीन सामग्री के प्रयोग की शिकायत जिलाधिकारी से की जा चुकी है। अधिकांश घरों में पाइप कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन टोटियां न लगाए जाने से लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.