Balrampur News: पांच स्थानों पर बनेंगे आंबेडकर पार्क, मूर्ति भी होगी स्थापित
बलरामपुर, नवम्बर 26 -- Balrampur News: सादुल्लाहनगर, संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर विकास योजना के तहत रेहराबाजार ब्लॉक क्षेत्र के पांच स्थानों पर आंबेडकर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही पार्कों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। गुरुवार को सीएचसी रेहराबाजार, सोमराहा, रेहरा, सराय खास और सादुल्लाहनगर में निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से परियोजना का शिलान्यास किया। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान और खंड विकास अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव ने भूमि पूजन कर नींव में ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि आंबेडकर पार्क बनने से क्षेत्रवासियों को सार्वजनिक स्थल की सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: डॉ. आंबेडकर मूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.