Balrampur News: पांच लीटर कच्ची शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर। रेहरा बाजार पुलिस ने शनिवार को पनवापुर-ग्वालियर घाट मार्ग से एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कोयलाहे निवासी खटिकन पुरवा ग्वालियर ग्रंट के रूप में हुई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति को पनवापुर-ग्वालियर घाट मार्ग पर रोका गया। तलाशी में उसके पास प्लास्टिक की पिपिया से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर सील कर दी और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.