Balrampur News: पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर, अगस्त 22 -- Balrampur News: बलरामपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेहरा बाजार पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को रेहरा बाजार थाने की पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भगवानपुर ग्रिन्ट के रास्ते से एक व्यक्ति प्लास्टिक के पीपिया में अवैध कच्ची शराब लेकर आ रहा है। पुलिस टीम ने मुर्गी फार्म के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राम प्रकाश पुत्र रामनरेश निवासी खटिकनपुरवा ग्वालियर ग्रिन्ट थाना रेहरा बाजार के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के पीपिया से करीब पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.