Balrampur News: पहाड़ी नाले की बाढ़ से घिरे इटैहिया गांव पहुंचे डीएम
बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच हरैया सतघरवा विकासखंड के पहाड़ी नाले की बाढ़ से प्रभावित इटैहिया गांव का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हेंगहा नाले की सफाई का कार्य लगभग दो माह पहले शुरू कराया गया था, लेकिन बीच में ही बंद कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: एक सप्ताह में दूसरी बार इटैहिया में घुसा हेंगहा नाले का पानी, जलभराव से जनजीवन बेहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.