बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच हरैया सतघरवा विकासखंड के पहाड़ी नाले की बाढ़ से प्रभावित इटैहिया गांव का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हेंगहा नाले की सफाई का कार्य लगभग दो माह पहले शुरू कराया गया था, लेकिन बीच में ही बंद कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: इटैहिया में दूसरी बार घुसा हेंगहा नाले का पानी, जलभराव से जनजीवन बेहाल इसके चलते नाले...