बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: पचपेड़वा संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे थारू बहुल चैन बनकटवा गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए चार माह पहले बनाई गई सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क का हिस्सा बह जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। विकास खंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत रजडेरवा के चैन बनकटवा गांव में करीब 60 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बना संपर्क मार्ग पहली ही बरसात की परीक्षा में फेल हो गया। लगभग चार माह पहले निर्मित खड़ंजा सड़क का 10 से 15 फीट हिस्सा तेज बारिश में कटकर बह गया, जबकि कई स्थानों पर सड़क धंस गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बीरपुर बाजार में नाली निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग आवागमन पूरी तरह बाधित ...