बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: रेहराबाजार। उत्तर प्रदेश पशुचिकित्सा फार्मासिस्ट संघ, बलरामपुर इकाई का गठन किया गया। संयुक्त मंत्री मयंकर पाल ने बताया कि रेहराबाजार के राकेश कुमार को अध्यक्ष, मयंकर सिंह को उपाध्यक्ष व अजय कुमार सिंह को महामंत्री मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ संगठन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, राम करन मिश्रा, भारत नरेश सिंह और अवनीश सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: राकेश अध्यक्ष व मयंकर पाल उपाध्यक्ष बने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...