Balrampur News: पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका: अमरजीत
बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। वन्यजीव सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को भगवानपुर जलाशय पर वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रईसूल उलूम स्कूल एवं हाजरा पब्लिक स्कूल भगवानपुर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को वन्यजीवों के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत प्रसाद ने कहा कि वन्यजीव पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके संरक्षण के लिए आमजन की भागीदारी जरूरी है। मानव और वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व से ही प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा संभव है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.