बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। करीब 13 वर्षों के इंतजार के बाद जिले के परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी कर शिक्षकों से 28 अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी हैं। विभाग को 30 अक्टूबर तक अंतिम सूची शासन को भेजनी है। सात नवंबर को पदोन्नति सूची जारी होने की संभावना है। जिले में प्राथमिक स्तर पर 3044 और जूनियर स्तर पर 899 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों और प्राथमिक विद्यालय...