बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के जरिए तीन पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया गया। परामर्शदाताओं की पहल पर दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव और गलतफहमियां दूर हुईं। इसके बाद तीनों मामलों में संबंधित पक्ष साथ रहने को राजी हो गए। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में विभिन्न थानों से आए पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों की बात सुनकर विवाद की वजह समझी और आपसी बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास किया। उन्हें प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य के साथ पारिवारिक जीवन बिताने की सलाह दी गई। काउंसलिंग के दौरान महिला संबंधी...