Balrampur News: परिवार और समाज से बड़ा नहीं हो सकता कोई व्यक्ति: डॉ. चौरसिया
बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। इंसान कितना भी बड़ा हो जाए, वह अपने घर-परिवार और समाज से बड़ा नहीं हो सकता। विचारों को समय के अनुसार अपडेट रखने के लिए इस बात को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। यह बात वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने रामजानकी मंदिर बलुहा में आयोजित चौरसिया समाज की साप्ताहिक जागरूकता गोष्ठी में कही। प्रधानाध्यापक सीमा चौरसिया ने कहा कि शिक्षा के मामले में बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। सफलता हासिल करने वाले बच्चों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करना जरूरी है। संदीप चौरसिया ने सामाजिक एकता और उत्थान के लिए सभी सदस्यों के प्रति सम्मान का भाव रखने की अपील की। गोष्ठी में अजय कुमार, मनोज, प्रदीप, सोनू और राजू सहित अन्य लोगों ने सामाजिक उत्थान पर अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.